ताज से बिछड़े 6 वर्षीय बच्चे को खोज कर ताज सुरक्षा पुलिस ने परिजनों से मिलाया

आगरा16 मार्च 2025: बिहार के रोहतास जिले से ताजमहल देखने आए मुन्ना सिंह का 6 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार ताजमहल के पश्चिमी गेट टिकट काउंटर के पास से भीड़ में बिछड़ गया बच्चे के बिछड़ जाने पर उसके माता-पिता बहुत परेशान थे उनका रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था उनके द्वारा अपने बच्चे के बिछड़ने की सूचना ताजमहल के पश्चिमी गेट पर नियुक्त थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम को दी गई प्रभारी निरीक्षक ताज सुरक्षा तिलकराम भाटी के निर्देशन में टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज ,रेडियो अनाउंसमेंट एवं आरटीसेट से प्रसारण कराया गया तथा क्विक रिस्पांस टीम भी बच्चे को खोजने में जुट गई प्रथम शिफ्ट प्रभारी निरीक्षक उदित नयन सिंह द्वारा 30 मिनट के अंदर बच्चे को पश्चिमी गेट अमानती सामान घर के पास से खोज कर उनके परिजनों से मिलाया गया बच्चे के मिल जाने पर उनके परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आगरा पुलिस की सहायता के लिए आभार व्यक्त किया गया। पुलिस टीम में निरीक्षक उदित नयन सिंह उप निरीक्षक शिवराज सिंह महिला मुख्य आरक्षी रुचि दुबे आरक्षी इंद्रजीत सिंह सम्मिलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *